कठुआ के गदियाल मार्ग की बदहाली के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

Edited By Monika Jamwal,Updated: 23 Aug, 2018 11:44 PM

protest against bad condition of roads in kathua

गांव गदियाल की बदहाल सडक़ के विरोध में लोगों का गुस्सा वीरवार को फूट पड़ा। लोगों ने लोक निर्माण विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अपना रोष दर्ज करवाया।

कठुआ : गांव गदियाल की बदहाल सडक़ के विरोध में लोगों का गुस्सा वीरवार को फूट पड़ा। लोगों ने लोक निर्माण विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अपना रोष दर्ज करवाया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किए गए। जिससे लोगों को आज भी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। 


प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे भाजपा के एस.सी. मोर्चा के करण कुमार ने कहा कि सडक़ की बदहाल स्थिति से लोग परेशान हो रहे हैं। बारिश के दिनों में यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार दुपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार बनते हैं। लेकिन विभाग उनकी कोई सुध नहीं ले रहा। जिससे मजबूर होकर वे प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग व जनप्रतिनिधियों को उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर प्रयास करने होंगे ताकि लोगों की समस्या दूर हो सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान न किया गया तो वह आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर मग्गर चंद, भारत भूषण, कर्म चंद, परमानंद, अरुण शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, अनवल कुमार आदि मौजूद रहे। 
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!