ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा: राहुल गांधी

Edited By Updated: 07 Oct, 2026 08:02 PM

protests will continue until gyanesh kumar resigns rahul gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि विपक्ष का विरोध प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने तक जारी रहेगा। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ऐसा कुछ नहीं...

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि विपक्ष का विरोध प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने तक जारी रहेगा। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ऐसा कुछ नहीं कर सकते जिससे उनका विरोध रुक जाए।

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, हम ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने तक विरोध प्रदर्शन नहीं रोकेंगे। यह इस देश की सबसे पवित्र चीज की रक्षा की लड़ाई है। नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ऐसा कुछ नहीं कर सकते जिससे हमें रोका जा सके।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने 'एक्स' पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, (आरएसएस प्रमुख) मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार को न्याय के कटघरे में लाएंगे। मेरी गारंटी है कि इन चारों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

विपक्षी नेताओं को जंतर मंतर जाने से रोके जाने का हवाला देते हुए गांधी ने कहा, यह सब घबराहट में दी गई प्रतिक्रिया है। यह सब डर है। उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा, मेरी बात याद रखना। उन्होंने कहा, उन्होंने इस देश की सबसे पवित्र चीज पर हमला किया है। उन्होंने संविधान पर हमला किया है, उन्होंने जनता की आवाज पर हमला किया है और उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!