पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की 100वीं जयंती, PM मोदी बोले-लोग आज भी याद करते हैं उनके योगदान को

Edited By Seema Sharma,Updated: 28 Jun, 2021 10:29 AM

pv narasimha rao 100th birth anniversary pm modi paid tribute

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को उनकी 100वीं जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव जी को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि। देश राष्ट्र निर्माण में उनके...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को उनकी 100वीं जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव जी को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि। देश राष्ट्र निर्माण में उनके व्यापक योगदान को याद कर रहा है। वह अत्यधिक ज्ञानी और बुद्धिमान थे। प्रधानमंत्री ने पिछले साल अपने मन की बात कार्यक्रम में नरसिम्हा राव के बारे में कही गई बातों का एक वीडियो भी ट्वीट के साथ साझा किया है। वहीं उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें कुशल प्रशासक और सफल राजनेता बताया है।

PunjabKesari

नायडू ने सोमवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि राष्ट्र निर्माण में राव के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश में आर्थिक सुधारों के प्रणेता, वरिष्ठ राजनेता, प्रबुद्ध प्रशासक, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव जी की सौवीं जन्म जयंती पर राष्ट्र के लिए उनकी दृष्टि, उनकी निष्ठा को विनम्र नमन करता हूं। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राव वास्तव में युगपुरुष थे। एक चुनौतीपूर्ण समय में उन्होंने राष्ट्र का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया। उन्हें अनेक भाषाओं का ज्ञान था। उन्होंने साहित्य का गहन अध्ययन किया था। फिर भी शिक्षा के माध्यम के रूप में मातृभाषा के महत्व को अच्छी तरह से समझते थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!