Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Apr, 2018 12:42 PM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के एम्स में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए पहुंचे। वहीं इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।
पटनाः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के एम्स में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए पहुंचे। वहीं इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने लालू यादव से मुलाकात के दौरान उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ-साथ दोनों के बीच राजनीति पर भी बातचीत हुई। राहुल गांधी से पहले दिल्ली एम्स में रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा सहित अन्य नेता लालू प्रसाद से मुलाकात कर चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार, लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स से वापस रांची रिम्स भेजने की तैयारी की जा रही है।