राहुल का भाजपा पर निशाना, ‘सोने की चिड़िया’ भारत को पिंजरे में कैद करना चाहते हैं मोदी

Edited By Seema Sharma,Updated: 16 Aug, 2018 03:56 PM

rahul gandhi target pm modi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ‘सोने की चिडिय़ा’ भारत को पिंजरे में कैद कर लूटना चाहती है। गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की ओर से...

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ‘सोने की चिडिय़ा’ भारत को पिंजरे में कैद कर लूटना चाहती है। गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की ओर से आयोजित ‘सांझी विरासत बचाओ’ सम्मेलन में कहा कि भाजपा के लोग देश को सोने की चिडिय़ा मानते हैं लेकिन हम देश को गंगा मानते हैं। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के एक बयान का हवाला देते हुए कहा,‘‘मीडिया वाले पूछते हैं कि विपक्ष के लोग भाजपा एवं आरएसएस के खिलाफ खड़े हैं, लेकिन सबकी विचारधाराएं अलग हैं। सोचने पर पता चला कि देश के दो अलग नजरिये हैं। एक नजरिया भाजपा अध्यक्ष ने पेश किया है कि भारत सोने की चिडिय़ा है। दूसरा यह है कि हम देश को गंगा या नदी की तरह मानते हैं जो सबकी है और सबको साथ लेकर चलती है।’’

गांधी ने कहा,‘‘उनके लिए यह देश सोने की चिडिय़ा है। लेकिन जब हम देश को देखते हैं तो उसे नदी की तरह देखते हैं। यह देश हमारे लिए गंगा की तरह है।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘अंग्रेज भी भारत को सोने की चिडिय़ा कहते थे। अमित शाह ने भी यही कहा है। वह इस चिडिय़ा को पिंजरे कैद कर रहे हैं। सोने की चिड़िया का फायदा उनके 10-15 उद्योगपति मित्रों को मिलता है। भाजपा का लक्ष्य सोने की चिड़िया को पिंजरे में बंद करके लूटना है।‘‘

गांधी ने राफेल मामले को उठाते हुए कहा कि 526 करोड़ रुपए का विमान 1600 करोड़ रुपए में खरीदा है। जिस उद्योगपति को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया उसपर 45 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। उन्होंने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री राफेल पर एक शब्द नहीं बोले। बहुत सारे मुद्दे पर बोले लेकिन चौकीदार राफेल पर कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा,‘‘हम सब मिलकर भाजपा को राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ तथा देश से परे करेंगे। हम भाजपा मुक्त नहीं चाहते हम सिर्फ उनकी विचारधारा को हराना चाहते हैं।‘‘

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!