भारत-चीन सीमा के हालातों का जायजा लेने डोकलाम जाएंगे राहुल गांधी

Edited By vasudha,Updated: 30 Apr, 2018 08:08 PM

rahul gandhi to visit india china border

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे के लेकर सवाल उठाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब खुद चीन सीमा से सटे सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के हालात का जायजा लेने वहां जाएंगे...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे के लेकर सवाल उठाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब खुद चीन सीमा से सटे सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के हालात का जायजा लेने वहां जाएंगे। दरअसल कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों की संसदीय समिति अगले महीने सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के चीनी सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेगी जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल होंगे।  पिछले साल डोकलाम विवाद पर दोनों देशों के बीच 72 दिन तक टकराव रहा था ।

वर्तमान स्थिति का लेंगे जायजा 
सूत्रों के अनुसार इस दौरे का मुख्य मकसद डोकलाम संकट के बाद सीमाई राज्यों के वर्तमान स्थिति का जायजा लेना है। इस पैनल के सदस्य डोकलाम पर भारत-चीन के सैन्य विवाद के कई पहलूओं को समझेंगे। एक अन्य सूत्र के अनुसार यह समिति स्थिति का मुआयना करने के लिए हेलिकॉप्टर का भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके साथ ही वह तैनात शीर्ष सुरक्षा और रक्षा अधिकारियों के साथ भी वार्ता करेंगे। इससे पहले 31 सदस्यीय संसदीय समिति को विदेश मंत्रालय के अफसरों ने बताया कि डोकलाम मामले में भूटान, भारत के साथ है।

राहुल ने पीएम के चीन दौरे पर उठाए थे सवाल 
गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले डोकलाम और पीएम मोदी के चीन दौरे को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि पीएम चीन गए थे लेकिन वहां उन्होंने डोकलाम विवाद को लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कोई चर्चा तक नहीं की। डोकलाम में विवाद 16 जून को तब शुरू हुआ था, जब इंडियन ट्रूप्स ने वहां चीन के सैनिकों को सड़क बनाने से रोक दिया था। हालांकि चीन का दावा था कि वह अपने इलाके में सड़क बना रहा था। उस जगह को लेकर चीन और भूटान के बीच पहले से विवाद था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!