Edited By Seema Sharma,Updated: 16 Sep, 2021 05:09 PM
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान से सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है। लोग राहुल गांधी के बयान पर खूब मजे ले रहे हैं और कांग्रेस नेता का मजाक बना रहे हैं। लोगों ने कहा कि न अब्बाजान न चचाजान राहुल गांधी हैं असली ''डब्बाजान''! दरअसल राहुल गांधी...
नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान से सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है। लोग राहुल गांधी के बयान पर खूब मजे ले रहे हैं और कांग्रेस नेता का मजाक बना रहे हैं। लोगों ने कहा कि न अब्बाजान न चचाजान राहुल गांधी हैं असली 'डब्बाजान'!
दरअसल राहुल गांधी ने भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह पर बोलते हुए भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि RSS महिला विरोधी है, वो महिला शक्ति को दबाता है जबकि कांग्रेस संगठन महिला शक्ति को आगे बढ़ने का मंच देता है।
राहुल ने मोहन भागवत पर तंज कसते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटोज में आसपास 2-3 महिलाएं दिखती हैं लेकिन क्या आपने मोहन भागवत की तस्वीर में कोई महिला देखी। राहुल ने आगे कहा कि आपने इसलिए भागवत के इर्द-गिर्द महिलाएं नहीं देखीं क्योंकि उनका संगठन औरतों को दबाता है और महिला शक्ति को बढ़ावा नहीं देता।
राहुल गांधी का यह बोलते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस पर काफी कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि ऐसे ही लोग राहुल गांधी फेमस नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि राहुल का नया नाम #Dabbajan...कई लोगों ने मजेदार मीम्स भी शेयर किए हैं।