राहुल ने भारत की पाक से तुलना कर देश के लोगों का किया अपमान: भाजपा नेता

Edited By Pardeep,Updated: 17 May, 2018 11:00 PM

rahul insulted people by comparing them with pakistan bjp leader

भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भारत में मौजूदा स्थिति की पाकिस्तान से तुलना करने के लिए वीरवार को राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने इस तरह की तुलना कर देश के लोगों का अपमान किया है। छत्तीसगढ़ के दो...

नई दिल्ली: भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भारत में मौजूदा स्थिति की पाकिस्तान से तुलना करने के लिए वीरवार को राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने इस तरह की तुलना कर देश के लोगों का अपमान किया है। 

छत्तीसगढ़ के दो दिन के दौरे पर गए राहुल ने कर्नाटक में हुए राजनीतिक घटनाक्रमों के मद्देनजर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि संविधान ‘‘ गंभीर खतरे ’’ का सामना कर रहा है और देश में भय का वातावरण है। राहुल ने देश की स्थिति की पाकिस्तान एवं कुछ अफ्रीकी देशों से भी तुलना की जहां ‘‘ तानाशाही है। अग्रवाल ने यहां मीडिया से कहा , ‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र की तुलना पाकिस्तान से की। उन्होंने देश के लोगों का अपमान किया। ’’ 

उन्होंने कहा कि राहुल भारत में तानाशाही के बारे में सोच सकते हैं क्योंकि पूर्व में उनकी पार्टी देश में आपातकाल लगा चुकी है। मंत्री ने कहा, ‘‘ मैं साथ ही राहुल का छत्तीसगढ़ में स्वागत करता हूं क्योंकि उनकी यात्रा से राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी। ’’          

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!