कांग्रेस के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, 'सफेद झूठ' बोल रहे राहुल

Edited By Yaspal,Updated: 02 Nov, 2018 07:57 PM

rahul s response to congress allegations rahul being  white lies

अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह ने अरबों डॉलर के राफेल सौदे पर अपने खिलाफ राहुल गांधी के आरोपों को निराधार बताया और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक लाभ की खातिर कंपनी के...

नई दिल्लीः अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह ने अरबों डॉलर के राफेल सौदे पर अपने खिलाफ राहुल गांधी के आरोपों को निराधार बताया और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक लाभ की खातिर कंपनी के खिलाफ ‘‘अवांछित’’ अभियान चलाने के लिए तथ्यों को ‘‘तोड़ मरोड़ कर’’ पेश कर रही है। रिलायंस ने एक बयान में कहा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कंपनी और इसके मुखिया अनिल अंबानी को लगातार राजनीतिक लड़ाई में घसीटा जा रहा है।

PunjabKesari

इसने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस ने आज एक बार फिर सफेद झूठ का सहारा लिया है और रिलायंस समूह तथा इसके अध्यक्ष अनिल अंबानी के खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर अपमानजनक और झूठ भरा अवांछित अभियान चलाने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राफेल लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट एविएशन ने रिलायंस डिफेंस को ‘‘रिश्वत की पहली किस्त’’ के रूप में 284 करोड़ रुपये का भुगतान किया। उन्होंने दावा किया कि विमान सौदे में जांच की स्थिति में कार्रवाई के डर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘‘रातों की नींद उड़ गई है।’’

PunjabKesari

गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को इसलिए हटा दिया गया क्योंकि वह सौदे की जांच करना चाहते थे। दसॉल्ट एविएशन ने 58 हजार करोड़ रुपये के राफेल सौदे के ऑफसेट दायित्वों को पूरा करने के लिए रिलायंस डिफेंस को भारत में अपने साझेदारों में से एक के रूप में चुना है। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि सरकार ने दसॉल्ट एविएशन पर सौदे के लिए रिलायंस को ऑफसेट साझेदार बनाने का दबाव डाला। रिलायंस और दसॉल्ट एविएशन दोनों ने आरोपों को खारिज किया है। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!