Edited By Radhika,Updated: 22 Apr, 2024 06:17 PM
देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सियाचिन के बेस कैंप का दौरा किया। सुबह पोस्ट शेयर कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी। दौरे के दौरान सिंह ने पोस्ट पर तैनात सशस्त्र बल के जवानों से भी बातचीत भी की।
नेशनल डेस्क: देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सियाचिन के बेस कैंप का दौरा किया। सुबह पोस्ट शेयर कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी। दौरे के दौरान सिंह ने पोस्ट पर तैनात सशस्त्र बल के जवानों से भी बातचीत भी की। इसके अलावा उन्हें मिठाई भी दी।
इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा, 'दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर आप जिस तरह से देश की रक्षा करते हैं, उसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं। सियाचिन की भूमि कोई सामान्य भूमि नहीं है। यह देश की संप्रभुता और दृढ़ता का प्रतीक है।'
सिंह ने बेस कैंप में युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि भेंट करते हुए बहादुरों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, 'सियाचिन हमारे राष्ट्रीय संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। हमारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है, मुंबई हमारी आर्थिक राजधानी है और हमारी तकनीकी राजधानी बेंगलुरु है। सियाचिन भारत की वीरता और बहादुरी की राजधानी है।'