भारत-चीन तनाव के बीच राजनाथ सिंह एक बार फिर रूस होंगे रवाना, SCO बैठक में लेंगे हिस्सा

Edited By Pardeep,Updated: 02 Sep, 2020 06:10 AM

rajnath singh to leave russia once again amidst india china tension

लद्दाख में भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को रूस के मॉस्को के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह का ये दौरा तीन दिन का होगा। जहां पर उन्हें शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के

नई दिल्लीः लद्दाख में भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को रूस के मॉस्को के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह का ये दौरा तीन दिन का होगा। जहां पर उन्हें शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेना है। इससे पहले भी राजनाथ सिंह रूस की विक्ट्री डे परेड के 75 साल पूरे होने पर जश्न में शामिल हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के अलावा राजनाथ सिंह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगू और कई अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे जिसका उद्देश्य कई रक्षा खरीद कार्यक्रमों में तेजी लाना है। एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक ऐसे समय हो रही है, जब इसके दो सदस्य देशों- भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में एक सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंघे के एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है। 

रूस की विक्ट्री डे परेड में हुए थे शामिल
राजनाथ सिंह की यह जून के बाद मास्को की दूसरी यात्रा होगी। उन्होंने 24 जून को मॉस्को में विजय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। विजय दिवस परेड का आयोजन द्वितीय विश्वयुद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत विजय की 75 वीं वर्षगांठ पर किया गया था। रूस ने 10 सितंबर को एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी आमंत्रित किया है। सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह पांच सितंबर की शाम में भारत के लिए रवाना होंगे।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!