अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास उपलक्ष्य पर भव्य शोभा यात्रा,  गूंजे जय श्री राम के जयघोष

Edited By Monika Jamwal,Updated: 09 Jan, 2021 04:52 PM

rally in samba for ram temple

अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिन्दू संगठनों ने निधि समर्पण अभियान का आगाज कर दिया है।

साम्बा : अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिन्दू संगठनों ने निधि समर्पण अभियान का आगाज कर दिया है। इसी उपलक्ष्य पर जिले के विजयपुर नगर में शनिवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। विजयपुर रेलवे स्टेशन मार्ग से इस शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया जिनमें महिलाएं और नवयुवक बड़ी संख्या में शामिल हुए। राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


संघ और विहिप कार्यकर्ताओं की देखरेख में आयोजित शोभायात्रा में भक्तों ने जय श्रीराम के जय घोष लगाए। भगवे ध्वजों के साथ युवा भी मोटरसाईकिलों पर सवार होकर शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा राजमार्ग से विजयपुर के मुख्य चौक व फिर मुख्य बाजार से होते हुए कृपालपुर (रामपुरा), छन्नी और फिर स्वांखा मोड़ से होते वापस विजयपुर आकर संपन्न हुई। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। इस मौके पर अभियान के विजयपुर प्रखंड प्रमुख जगमोहन जी ने बताया कि यह आयोजन अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पीएम द्वारा हुए भूमि पूजन के उपलक्ष्य में हो रहा है। वहीं आरएसएस के नगर कार्यवाह सोनल वैद ने कहा कि अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण में समस्त हिंदू समाज की भागीदारी गौरव की बात है। इसी उद्देश्य से 14 जनवरी से 14 फरवरी तक यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हिंदू समाज की भागीदारी होगी। इसके तहत, हिंदू परिवार से मंदिर निर्माण के लिए अंशदान संग्रह किया जाएगा, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी यह समझ सके कि राम मंदिर निर्माण में हमारे पूर्वजों का भी योगदान रहा है, जो गौरव और स्वाभिमान की बात होगी।


इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अनुराग काशी, नवरत्न सलाथिया, मास्टर शनकार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह, पुरमंडल से नवनिर्वाचित डीडीसी सदस्य अवतार सिंह, वरिष्ठ नेता शशिपाल वैद, एडवोकेट सोनल वैद, युवा मोर्चा नेता धीरज शर्मा, सचिन बलगोत्रा गारा, राहुल वैद, पंकज शर्मा, रिपुल वैद, अजय शर्मा, विजयपुर नगर पालिका अध्यक्ष दीपक पगोत्रा, श्रीराम शर्मा, सुमित जंडयाल, विक्रमजीत सिंह चौधरी, अनिल रंधावा, रोहित चौधरी, विशाल गुप्ता।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!