विश्व की सबसे ताकतवर वायु सेनाओं की लिस्ट जारी, टॉप पर अमेरिका, जानें भारत की रैंकिग

Edited By Updated: 28 Jan, 2025 06:40 PM

ranked the 10 most powerful air forces in the world

ग्लोबल फायरपावर डॉट कॉम ने 2025 की दुनिया की सबसे ताकतवर वायु सेनाओं की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में भारतीय वायु सेना (IAF) ने अपनी जगह दुनिया की टॉप-5 ताकतवर वायु

Washington:  ग्लोबल फायरपावर डॉट कॉम ने 2025 की दुनिया की सबसे ताकतवर वायु सेनाओं की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में भारतीय वायु सेना (IAF) ने अपनी जगह दुनिया की टॉप-5 ताकतवर वायु सेनाओं में बनाई है। इस रैंकिंग का आधार वायु सेनाओं के पास मौजूद फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर और अन्य सहायक विमानों की क्षमता पर रखा गया है। ग्लोबल फायरपावर की रिपोर्ट में भारतीय वायु सेना का चौथे स्थान पर आना यह दर्शाता है कि भारत ने अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत किया है।

 

अमेरिकी वायु सेना अभी भी बेजोड़ है, लेकिन भारत की प्रगति वायु शक्ति के क्षेत्र में उसकी महत्ता को उजागर करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी वायु सेना (USAF) को दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायु सेना के रूप में मान्यता मिली है। अमेरिका की वायु सेना रूस, चीन, भारत और दक्षिण कोरिया की संयुक्त वायु क्षमता से भी अधिक है। इसके बाद क्रमशः रूस, चीन और भारत का नाम आता है। दक्षिण कोरिया पांचवें स्थान पर और जापान छठे स्थान पर है।  

 

1. अमेरिका (USAF) 
-  कुल विमान:  5737 हेलीकॉप्टर, 1854 फाइटर जेट, 3722 सहायक विमान  
- सैन्य बजट:  800 अरब डॉलर (वैश्विक सैन्य खर्च का 40%)  
 

2. रूस 
 कुल विमान:  4292  
 फाइटर जेट: 809  
 हेलीकॉप्टर: 1554  
रूस की वायु शक्ति अमेरिका की केवल एक तिहाई है।  

 

 3. चीन 
 चीन अपनी वायुसेना के आधुनिकीकरण में लगातार निवेश कर रहा है और तीसरे स्थान पर काबिज है।  

 

 4. भारतीय वायु सेना (IAF)   
भारतीय वायु सेना ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है।  
-  कुल विमान:  2229  
-  फाइटर जेट:  53  
-  हेलीकॉप्टर:  899  
-  सहायक विमान: 831  

 

 5. दक्षिण कोरिया 
 कुल विमान: 1592  

 

 6. जापान 
 कुल विमान 1443  

 

पाकिस्तान की स्थिति 
ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स में पाकिस्तान की वायु सेना भारत से तीन पायदान पीछे सातवें स्थान पर है।  
-कुल विमान: 1399  
-फाइटर जेट: 328  
- हेलीकॉप्टर: 373  
- सहायक विमान: 750  

 

 अन्य देश  
-  मिस्र:  8वां स्थान (1099 विमान)  
-  तुर्की:  9वां स्थान (1083 विमान)  
-  फ्रांस:  10वां स्थान (976 विमान)  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!