सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की भारत से अपील, कहा- समझौते के तहत रचनात्मक बातचीत करे

Edited By Updated: 02 Sep, 2026 10:11 PM

pakistan appeals to india on indus water treaty

पाकिस्तान ने बुधवार को भारत से आग्रह किया कि वह सिंधु जल संधि के दायरे में रहते हुए उसके साथ रचनात्मक रूप से बातचीत करे, जिसे दोनों देशों ने गंभीरता से स्वीकार किया था।

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने बुधवार को भारत से आग्रह किया कि वह सिंधु जल संधि के दायरे में रहते हुए उसके साथ रचनात्मक रूप से बातचीत करे, जिसे दोनों देशों ने गंभीरता से स्वीकार किया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने यह टिप्पणी तब की, जब भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करने के अपने फैसले को रद्द करने वाले 'स्थायी मध्यस्थता न्यायालय' के आदेश को मानने से इनकार कर दिया। भारत ने पिछले साल अप्रैल में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद कई कूटनीतिक और आर्थिक कदमों के तहत सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का फैसला किया था। इस हमले में 26 नागरिकों की मौत हुई थी।

पाकिस्तान ने इस साल मार्च में हेग स्थित स्थायी मध्यस्थता न्यायालय का रुख किया था ताकि संधि की स्थिति तय की जा सके। यह कदम भारत की कार्रवाई को चुनौती देने के तौर पर देखा गया था। अंद्राबी ने कहा कि अदालत ने यह दोहराया है कि सिंधु जल संधि पूरी तरह लागू और बाध्यकारी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले को पूरी तरह लागू कराने के लिए पाकिस्तान सभी संभव कदम उठाएगा। 

 

 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!