मेरा एक साल पुराना पत्र पढ़िए, कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर बोले राहुल गांधी

Edited By Yaspal,Updated: 08 May, 2020 10:01 PM

read my one year old letter rahul gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिर से पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं संभालने के अपने रुख पर अडिग रहने का संकेत देते हुए शुक्रवार को कहा कि इसी मुद्दे पर एक साल पहले लिखे गए पत्र को पढ़ना चाहिए। उन्होंने अध्यक्ष पद पर वापसी की संभावना से जुड़े सवाल...

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिर से पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं संभालने के अपने रुख पर अडिग रहने का संकेत देते हुए शुक्रवार को कहा कि इसी मुद्दे पर एक साल पहले लिखे गए पत्र को पढ़ना चाहिए। उन्होंने अध्यक्ष पद पर वापसी की संभावना से जुड़े सवाल पर कहा, ‘‘ आप (पत्रकार), कृपया इसी मुदु्दे पर लिखा गया मेरा एक साल पुराना पत्र पढ़िए।'' वह कोविड-19 की स्थिति को लेकर संवाददाताओं से वीडियो लिंक के माध्यम से बातचीत कर रहे थे।

गौरतलब है कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद गांधी ने इस्तीफा दिया था। अपने त्यागपत्र को सार्वजनिक करते हुए उन्होंने कहा था कि वह हार की जिम्मेदारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा था, ''कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर 2019 के चुनाव की हार की जिम्मेदारी मेरी है। हमारी पार्टी के भविष्य के विकास के लिए जवाबदेही होना महत्वपूर्ण है। इसी कारण से मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।''

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!