लाल किला हिंसा का मोस्ट वांटेड मनिंदर सिंह गिरफ्तार, पास से दो तलवारें बरामद

Edited By vasudha,Updated: 17 Feb, 2021 09:44 AM

red fort violence case maninder singh

26 जनवरी को  तीन कृषि कानूनों के विरोध में निकाली गई किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले में हुई  हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक मनिंदर सिंह काे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 4.3 फीट लंबी 2 तलवारें बरामद की हैं।

नेशनल डेस्क:  26 जनवरी को  तीन कृषि कानूनों के विरोध में निकाली गई किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले में हुई  हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक मनिंदर सिंह काे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 4.3 फीट लंबी 2 तलवारें बरामद की हैं। 

 

पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार
एसीपी अत्तर सिंह के सुपरविजन में इंस्पेक्टर शिवकुमार, इंस्पेक्टर पवन कुमार और इंस्पेक्टर करमबीर की अगुवाई में पुलिस की स्पेशल सेल ने हिंसा के इस मुख्य उपद्रवी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने उसकी  पहचान वीडियो/फेस रिकगनिशन के जरिए की। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के घर से दो तलवारें बरामद हुई है, जो काबू कर ली गई है। 

 

4.3 फीट की दो तलवारें बरामद 
पुलिस ने बताया कि मनिंदर एक कार एसी मैकेनिक का काम करता है। उसकी निशानदेही पर स्वरूप नगर से 4.3 फीट की दो तलवारें बरामद की गई है। वहीं इससे पहले अभिनेता- कार्यकर्ता दीप सिद्धू को भी गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने नौ फरवरी को सिद्धू को सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था। पुलिस का आरोप है कि सिद्धू किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा को उकसाने के मुख्य आरोपियों में से एक है।

 

गणतंत्र दिवस  के दिन हुई थी हिंसा
याद हो कि गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई थी। इस बीच, कुछ प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर लेकर लाल किले पहुंचे। इनमें से कुछ अंदर गए और इस ऐतिहासिक इमारत की प्राचीर पर धार्मिक झंडा लगा दिया। हिंसा में करीब 500 पुलिसकर्मी घायल हो गए और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!