Red Fort Violence: हिंसा भड़काने वाले दो आरोपियों को जम्मू से पकड़कर लाई दिल्‍ली पुलिस

Edited By vasudha,Updated: 23 Feb, 2021 10:44 AM

red fort violence delhi police crime branch accused arrested

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में वांटेड दो और मुख्य आरोपियों को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया गया है। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने यह ट्रैक्टर परेड निकाली थी। ‘जम्मू...

नेशनल डेस्क: गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में वांटेड दो और मुख्य आरोपियों को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया गया है। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने यह ट्रैक्टर परेड निकाली थी। ‘जम्मू एंड कश्मीर यूनाइटेड किसान फ्रंट' के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह खालसा हिंसा के मामले में जम्मू से हिरासत में लिए गए पहला शख्स हैं, इसके बाद मनदीप सिंह को भी काबू कर लिया गया। 


कश्मीर संयुक्त मोर्चा संगठन का अध्यक्ष है मोहिंदर 
जानकारी के अनुसार 45 साल का मोहिंदर कश्मीर संयुक्त मोर्चा संगठन का अध्यक्ष है,  उसका नाम दंगे की साजिश रचने वाले मुख्य लोगों में शामिल है। वहीं गोल गुजराल का रहने वाला मनदीप भी मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक बताया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सोमवार रात हिरासत में लिया गया और तत्काल ही पूछताछ के लिए दिल्ली भेज ले जाया गया।

 

मोहिंदर सिंह के परिवार ने की रिहाई की मांग
गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हुई थी और कुछ प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर धार्मिक झंडा भी लगा दिया था। मोहिंदर सिंह के परिवार ने उन्हें निर्दोष बताया है और तत्काल उनकी रिहाई की मांग की है। 

 

सिंह की पत्नी बोली- मेरे पति लाल किले पर नहीं थे
सिंह की पत्नी ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने मुझे बताया था कि जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक ने उन्हें बुलाया है और वह गांधी नगर पुलिस थाने जा रहे हैं। इसके बाद उनका फोन बंद आने लगा। पूछताछ करने पर, मुझे पता चला कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें दिल्ली ले जाया गया है। उन्होंने दावा किया कि जब हिंसा हुई तब उनके पति लाल किले पर नहीं, बल्कि दिल्ली की सीमा पर थे। उन्होंने कहा कि  वह एसएसपी के पास अकेले गए थे क्योंकि उन्हें कोई डर नहीं था। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!