बीच समुद्र में फंसा रो-रो जहाज, बच गई 400 से अधिक यात्रियों की जान

Edited By Anil dev,Updated: 22 Nov, 2018 11:26 AM

ro ro ship engine vijay rupani

देश की सबसे बड़ी रो पैक्स यानी यात्रियों और वाहनों को एक साथ ढोने वाली फेरी सेवा के जहाज के इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण आज यह भावनगर के घोघा तट से तीन समुद्री मील दूर अरब सागर से जुड़ी खंभात की खाड़ी में अचानक बंद हो गया......

भावनगर: देश की सबसे बड़ी रो पैक्स यानी यात्रियों और वाहनों को एक साथ ढोने वाली फेरी सेवा के जहाज के इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण आज यह भावनगर के घोघा तट से तीन समुद्री मील दूर अरब सागर से जुड़ी खंभात की खाड़ी में अचानक बंद हो गया और इसे बाद में खींच कर किनारे वापस लाना पड़ा।  525 यात्रियों और 60 ट्रक समेत लगभग 150 वाहनों की क्षमता वाला कोरिया से लाए गए इस सेवा के जहाज वोयॉज सिंफनी में 461 यात्री और करीब 90 वाहन सवार थे।  इस सेवा की भावनगर के घोघा से भरूच जिले के दहेज के बीच संचालन की शुरूआत गत 27 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने की थी। यह पिछले साल प्रधानमंत्री के हाथों इसी मार्ग पर केवल यात्रियों के लिए शुरू की गई रो रो फेरी सेवा का उन्नत स्वरूप है। 

जहाज का इंजन अचानक गर्म होकर हो गया बंद
गुजरात मैरीटाइम बोर्ड के उपाध्यक्ष सह सीईओ मुकेश कुमार ने बताया कि जहाज का इंजन अचानक गर्म होकर बंद हो गया। बाद में इसे दो टग बोट के जरिए खींच कर समुद्र तट पर लाया गया। इसकी तकनीकी गड़बड़ी का अब विश्लेषण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। शाम की पाली के लिए केवल यात्रियों वाले इंडिगो जहाज को चलाया जायेगा।  ज्ञातव्य है कि इस सेवा के संचालन से दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के बीच की यात्रा के समय में कई घंटे की कमी आयी है। हालांकि खंभात की खाड़ी अपनी ऊंची नीची लहरों के लिए जानी जाती है और ऐसे में भारी भरकम इस जहाज के बंद हो जाने से इसे किनारे खींच कर लाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी है।  जहाज में गड़बड़ी के चलते इसकी वापसी यात्रा को रद्द कर दिया गया है। इसकी जगह अब केवल यात्रियों वाला रो रो फेरी ही वापस आएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!