संजय सिंह का विपक्ष पर निशाना, कहा- अगर भाजपा सत्ता में आई तो चुनाव और आरक्षण को ‘खत्म' कर देगी

Edited By Parveen Kumar,Updated: 19 Apr, 2024 12:34 AM

sanjay singh targeted the opposition

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अगर केंद्र की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वापसी होती है तो वह चुनाव और आरक्षण को ‘खत्म' कर देगी।

नेशनल डेस्क : आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अगर केंद्र की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वापसी होती है तो वह चुनाव और आरक्षण को ‘खत्म' कर देगी। उन्होंने इसी के साथ लोगों से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सतर्क रहने का आह्वान किया। संजय सिंह ने सात चरण के लोकसभा चुनाव के तहत शुक्रवार को पहले चरण में होने वाले मतदान से एक दिन पहले यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि चिंता हर दिन बढ़ती जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि ऐसे एक नहीं, बल्कि कई उदाहरण हैं, जिससे लोगों को संविधान बदलने की आशंका हो रही है। सिंह के दावों और आरोपों पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आप सांसद ने आरोप लगाया कि अगर भाजपा केंद्र की सत्ता में लौटती है तो वह ‘चुनाव और आरक्षण खत्म कर देगी और लोगों से मतदान का अधिकार छीन लेगी'। उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा संविधान को बदलने में सफल हो जाती है तो कोई भी इसके खिलाफ खड़ा नहीं हो पाएगा और अपने अधिकारों का दावा नहीं कर पाएगा।

सिंह ने कहा, ''मैं देश के सभी नागरिकों के साथ-साथ सभी दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को आगाह करना चाहता हूं। इस देश के 140 करोड़ लोगों को सतर्क रहना चाहिए। अगर वे (भाजपा) जीतेंगे, तो वे आपके वोट की ताकत छीन लेंगे।'' सिंह को हाल ही में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिली है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच की जा रही दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में वह छह महीने तक जेल में रहे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!