नहीं रहे पद्म विभूषण से सम्मानित प्रो. रोडम नरसिम्हा, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Edited By Anil dev,Updated: 15 Dec, 2020 12:29 PM

scientist roddam narasimha hospital siddaramaiah

जाने-माने अंतरिक्ष वैज्ञानिक एवं पद्मविभूषण से सम्मानित प्रो. रोड्डम नरसिम्हा का सोमवार की रात यहां निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्री है। दिवंगत वैज्ञानिक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि प्रो. नरसिम्हा हृदय संबंधी...

नेशनल डेस्क: जाने-माने अंतरिक्ष वैज्ञानिक एवं पद्मविभूषण से सम्मानित प्रो. रोड्डम नरसिम्हा का सोमवार की रात यहां निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्री है। दिवंगत वैज्ञानिक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि प्रो. नरसिम्हा हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ति थे और एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था , जहां उन्होंने कल रात अंतिम सांस ली। 

प्रधानमंत्री मोदी ने भी रोडम नरसिम्हा के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, ‘रोडम भारत की श्रेष्ठ परंपरा के ज्ञानी थे.वह एक महान वैज्ञानिक थे। भारत की प्रगति के लिए विज्ञान और इनोवेशन को लेकर हमेशा आगे रहते थे. उनके निधन से दुख हुआ है। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं. ऊं शांति।

PunjabKesari

राजीव गांधी के सलाहकार थे रोड्डम नरसिम्हा
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के वैज्ञानिकी सलाहकार और राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रयोगशाला के निदेशक रहे प्रो. नरसिम्हा का लड़ाकू विमान लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस की डिजाइनिंग और इसे विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। केन्द्र सरकार ने प्रो. नरसिम्हा को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिये 2013 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारामैया तथा गणमान्य हस्तियों ने प्रो नरसिम्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!