आज से शुरू हो गई बाबा अमरनाथ की यात्रा, जम्मू बेस कैंप से दूसरा जत्था रवाना

Edited By Monika Jamwal,Updated: 28 Jun, 2018 12:34 PM

second batch for amarnath yatra flagg off to srinagar

अमरनाथ जी की यात्रा वीरवार से शुरू हो गई है। श्रीनगर के नूनवन बेस कैंप से अमरनाथ गुफा के लिए यात्रियों का पहला जत्था रवाना किया गया।

जम्मू: अमरनाथ जी की यात्रा वीरवार से शुरू हो गई है। श्रीनगर के नूनवन बेस कैंप से अमरनाथ गुफा के लिए यात्रियों का पहला जत्था रवाना किया गया। वहीं जम्मू बेस कैंप से श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था श्रीनगर के लिए कड़ी सुरक्षा के साथ रवाना कर दिया गया। सुबह 3 बजकर 55 मिन्ट पर 3434 श्रद्धालुओं के जत्थे को बाबा भोले के दर्शनों के लिए भेज दिया गया। हांलाकि श्रीनगर में बारिश के कारण यात्रा में खलल पड़ा है पर इससे भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं है।
जम्मू बेस कैंप से दूसरे जत्थे में 2679 पुरूष यात्री हैं जबकि 592 महिलाएं हैं। यात्रियों में 3 बच्चे, 151 साधु , 7 साधवियां, 2 किन्नर शामिल हैं। इन सभी को 65 बसों, 49 हल्की गाडिय़ों में श्रीनगर के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच रवाना किया गया है। जम्मू से श्रद्धालुओं का पहला जत्था बुधवार को भेजा गया था।
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!