कर्नाटकः कई विधायकों पर दर्ज हैं हत्या-अपहरण जैसे गंभीर आपराधिक मामले

Edited By Seema Sharma,Updated: 18 May, 2018 11:49 AM

several criminal cases are registered on legislators

कर्नाटक में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में नव निर्वाचित कई विधायकों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें सबसे अधिक भाजपा के 42 और इसके बाद कांग्रेस के 23 विधायक शामिल हैं। साथ ही राज्य में हुए पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार...

बेंगलुरु: कर्नाटक में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में नव निर्वाचित कई विधायकों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें सबसे अधिक भाजपा के 42 और इसके बाद कांग्रेस के 23 विधायक शामिल हैं। साथ ही राज्य में हुए पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार उनकी संपत्ति में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) और कर्नाटक इलेक्शन वॉच द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक 221 विधायकों पर किए गए विश्लेषण में 77 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 54 के खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी, फर्जी और अपहरण के प्रयास से जुड़े गंभीर आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

एडीआर और कर्नाटक इलेक्शन वॉच ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि चार विधायकों ने स्वीकार किया कि उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के जहां 42 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है, वहीं कांग्रेस के 23 विधायकों और जद (एस) के 11 विधायकों के खिलाफ मामले दर्ज हैं। धन दौलत में इजाफे के मामले में भी 221 नवनिर्वाचित विधायकों में से 215 विधायक करोड़पति हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में इनकी संख्या 203 थी। सबसे ज्यादा धनी विधायक भाजपा में हैं जिसके 101 विधायकों ने घोषित किया है कि वे करोड़पति हैं। कांग्रेस में ऐसे करोड़पति विधायकों की संख्या 77 और जनता दल (एस) में 35 है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!