शाह ने वंशवाद पर साधा निशाना, कहा- विपक्ष नहीं दे सकता लोकतंत्र को मजबूती

Edited By Yaspal,Updated: 17 Feb, 2019 08:58 PM

shah said  the opposition can not strengthen democracy

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर उसकी ‘‘वंशवादी’’ राजनीति को लेकर तीखा हमला बोलते हुए रविवार को कहा कि विपक्षी पार्टी देश के लोकतंत्र को मजबूती नहीं दे सकती और उसके उद्देश्यों की पूर्ति नहीं कर...

गुवाहाटीः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर उसकी ‘‘वंशवादी’’ राजनीति को लेकर तीखा हमला बोलते हुए रविवार को कहा कि विपक्षी पार्टी देश के लोकतंत्र को मजबूती नहीं दे सकती और उसके उद्देश्यों की पूर्ति नहीं कर सकती। शाह ने नेहरू...गांधी परिवार के कांग्रेस नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी में ‘‘आंतरिक’’ लोकतंत्र नहीं है।

भाजपा नेता शाह ने यहां पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी...मैं भविष्य के नाम का उल्लेख नहीं कर रहा हूं। कार्यकर्ताओं के शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं है। ऐसी पार्टियां देश के लोकतंत्र को मजबूती नहीं दे सकतीं और उसके उद्देश्यों की पूर्ति नहीं कर सकतीं।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी में ‘‘आंतरिक लोकतंत्र’’ नहीं है, वह देश के लोकतंत्र को मजबूत नहीं कर सकती। शाह ने कहा, ‘‘इसी कारण केवल एक परिवार ने 55 वर्ष तक शासन किया...कांग्रेस के नेहरू...गांधी परिवार ने इन 55 वर्षों तक शासन किया। लेकिन देश को क्या मिला?’’

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!