अमित शाह की टीम में शामिल हुए शिवराज, वसुंधरा और रमन सिंह, बनाए गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Edited By shukdev,Updated: 10 Jan, 2019 10:00 PM

shivraj vasundhara and raman singh joined amit shah s team

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार शाम शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और डॉ. रमन सिंह को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। तीन राज्यों में चुनावी हार के बाद भाजपा अध्यक्ष ने तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को राष्ट्रीय राजनीति में लाने का...

नई दिल्ली: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे को गुरुवार को अपना उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ ही भाजपा राज्यों के अपने तीन प्रभावशाली नेताओं को राष्ट्रीय राजनीति में ले आई।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक की पूर्व संध्या पर ये नियुक्तियां की। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लोकसभा चुनाव प्रचार का एजेंडा रहने की संभावना है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह ने एक ट्वीट कर कहा कि शाह ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपना उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
PunjabKesari
सूत्रों के मुताबिक, वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह चौहान और रमन सिंह को पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है। माना जा रहा है कि राजे को झालावाड़ से, शिवराज सिंह चौहान विदिशा से और डॉ. रमन सिंह को राजनांदगांव से चुनाव में उतार सकती है। 
PunjabKesari
हाल में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता गंवा दी। चौहान और सिंह तीन कार्यकाल तक क्रमश: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे। राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री थीं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!