अबकी बार साढ़े 7 लाख दीपकों की रोशनी से होगा श्रीराम का स्वागत, नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

Edited By Seema Sharma,Updated: 29 Oct, 2021 05:21 PM

shri ram will be welcomed by light of seven and a half lakh lamps

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के स्वागत की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पांचवा दीपोत्सव साढ़े सात दीप जलाकर मनाएगी जिसकी तैयारी...

नेशनल डेस्क: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के स्वागत की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पांचवा दीपोत्सव साढ़े सात दीप जलाकर मनाएगी जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा पांचवे दीपोत्सव के लिए अयोध्या को खूबसूरत बनाया जा रहा है। इस बार 1 से 6 नवंबर तक दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राम की पैड़ी भक्तों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगी। 7.50 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है।

 

वनवास के बाद भगवान श्रीराम की अयोध्या लौटने की खुशी में त्रेता जैसी दीवाली मनाने की परम्परा योगी सरकार ने 2017 से शुरू की थी तबसे हर साल यह उत्सव भव्यता से मनाया जा रहा है। इस बार दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम तीन नवम्बर को होगा। भगवान श्रीराम की नगरी में एक नवंबर से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियों के लिए जिला प्रशासन ने अधिकारियों के साथ कई बैठकें आयोजित की। इस बार दीपोत्सव में 7.50 लाख दीपक जलाए जाने का प्रस्ताव है। दीपोत्सव की व्यवस्था माटी कला बोर्ड के माध्यम से कराई जा रही है। इस कार्य की जिम्मेदारी डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। दीपक जलाने के लिए अवध विश्वविद्यालय के द्वारा अपने विश्वविद्यालय के तथा इंटर कालेज के 12 हजार वालंटियर को लगाया गया है।

 

अयोध्या के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दीपक जलाए जाएंगे। दीपोत्सव में मुख्य रूप से पर्यटन, संस्कृति, डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय, विकास, उड्डयन, नगर निगम, विकास प्राधिकरण आदि विभागों के लगभग 27 प्रकार के डायट लिए गए हैं और कहा गया है कि सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ दीपोत्सव की तैयारी करें। सूचना विभाग द्वारा दीपोत्सव के सम्पूर्ण कार्यक्रम का दूरदर्शन एवं अन्य प्रचार साधनों द्वारा सजीव प्रसारण किया जाएगा। इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम छह दिवसीय होगा जो मुख्य कार्यक्रम तीन सितम्बर को रामकथा पार्क एवं राम की पैड़ी पर आयोजित होंगे। 2 व 3 नवंबर को तीन विदेशी रामलीला दल लंका, नेपाल एवं त्रिनीडाड एंड टुबैगो द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर अपनी आकर्षक प्रस्तुति करेंगे। भजन संध्या स्थल पर रामलीला का मंचन कराने के निर्देश सांस्कृतिक विभाग को दिए गए हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!