Edited By Anu Malhotra,Updated: 27 Apr, 2026 03:18 PM

Shubman Gill Salary: चेपॉक में खेले गए मुकाबले में Chennai Super Kings को Gujarat Titans के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी। चेन्नई की बल्लेबाजी शुूरू से ही प्रेशर में दिखी और पावरप्ले में टीम सिर्फ 28 रन ही बना सकी। हालांकि Ruturaj Gaikwad ने एक 60 बाॅल...
Shubman Gill Salary: चेपॉक में खेले गए मुकाबले में Chennai Super Kings को Gujarat Titans के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी। चेन्नई की बल्लेबाजी शुूरू से ही प्रेशर में दिखी और पावरप्ले में टीम सिर्फ 28 रन ही बना सकी। हालांकि Ruturaj Gaikwad ने एक 60 बाॅल पर 74 रन बनाकर अच्छी पारी खेलते हुए टीम को स्टेबल करने की कोशिश की।
वहीं दूसरी ओर, गुजरात की तरफ से Shubman Gill ने 23 बाॅल पर 33 रन बनाए। मैच के बाद एक सवाल फिर चर्चा में आ गया- आखिर एक मैच के लिए शुभमन गिल कितनी फीस लेते हैं और क्या वह ऋतुराज गायकवाड़ से ज्यादा कमाते हैं?
अगर IPL की बात करें तो 2025-26 सीजन में दोनों खिलाड़ियों को उनकी-उनकी टीमों ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया था। लेकिन शुभमन गिल ने अपनी सैलरी घटाकर 16.5 करोड़ रुपये कर ली। यानी यहां दोनों लगभग एक ही स्तर पर हैं, बस गिल ने स्वेच्छा से थोड़ी कम रकम ली।
दोनों खिलाड़ियों की Match Fees बराबर
अब बात करें प्रति मैच फीस की, तो BCCI के नियमों के अनुसार IPL में playing 11 या इंपैक्ट प्लेयर में शामिल हर खिलाड़ी को सालाना कॉन्ट्रैक्ट के अलावा 7.5 लाख रुपये प्रति मैच मिलते हैं। इस हिसाब से गिल और गायकवाड़ दोनों को हर मैच के लिए समान फीस दी जाती है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में भी दोनों खिलाड़ियों की Match Fees बराबर ही होती है, क्योंकि यह पूरी तरह BCCI के तय ढांचे पर आधारित है। हर खिलाड़ी को टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, वनडे के लिए 6 लाख रुपये और T20 International के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं। इसलिए प्रति मैच कमाई के मामले में यहां भी कोई फर्क नहीं है।
असल अंतर उनकी सालाना कमाई में दिखता है, जो BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर निर्भर करता है। शुभमन गिल को हाई ग्रेड में रखा गया है, जिससे उनकी सालाना कमाई लगभग 5 करोड़ रुपये तक पहुंचती है। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ग्रेड C में आते हैं, जहां उन्हें करीब 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं।