दिल्ली का सिग्नेचर ब्रिज बनकर तैयार, तस्वीरों में देखिए इस​की खूबसूरती

Edited By vasudha,Updated: 03 Nov, 2018 01:29 PM

signature bridge of delhi to be ready

राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी पर बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज 5 नवंबर से आम जनता के लिए खुल जाएगा। शुक्रवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसका निरीक्षण किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल 4 नवंबर को ब्रिज का उद्घाटन करेंगे और यह...

नेशनल डेस्क:  राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी पर बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज 5 नवंबर से आम जनता के लिए खुल जाएगा। शुक्रवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसका निरीक्षण किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल 4 नवंबर को ब्रिज का उद्घाटन करेंगे और यह पांच नवंबर को जनता के लिए खुल जाएगा।
 PunjabKesari
इस परियोजना के पूरा होने से उत्तरी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा। दिल्लीवासी इस ब्रिज के ऊपर से शहर के विस्तृत मनोरम दृश्य का आनंद भी ले सकेंगे। इसके लिए चार लिफ्ट लगायी गयी है, जिनकी कुल क्षमता 50 लोगों को ले जाने की है। अधिकारी ने बताया कि लिफ्ट का आगामी दो महीने में परिचालन शुरू हो जाएगा। यह ब्रिज 154 मीटर ऊंचे ग्लास बॉक्स के साथ पर्यटकों के आकर्षण का भी केंद्र होगा। यहां से पर्यटकों को शहर का ‘बर्ड्स-आई व्यू’ मिलेगा।    
 
PunjabKesari
सिसोदिया ने निरीक्षण के दौरान संवाददाताओं से कहा कि यह ब्रिज एक पर्यटक स्थल होगा। सिग्नेचर ब्रिज का प्रस्ताव 2004 में लाया गया था, जिसे 2007 में दिल्ली मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिली थी। शुरुआत में इसे अक्टूबर 2010 में दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के पहले 1131 करोड़ रुपए की संशोधित लागत में पूरा होना था।

PunjabKesari

इस परियोजना की लागत 2015 में बढ़कर 1,594 करोड़ रुपए हो गयी। खबरों के मुताबिक, जब पहली दफा इस ब्रिज को 1997 में प्रस्तावित किया गया था, तब इसकी लागत 464 करोड़ रुपए आंकी गयी थी। यह ब्रिज वर्तमान में वजीराबाद पुल के वाहनों के बोझ को साझा करेगा। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!