Edited By Anil dev,Updated: 18 Aug, 2020 03:45 PM
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बन चुके हैं। वह देश ही नहीं विदेशों में फंसे हुए लोगों को उनके घर सुरक्षित पहुंचा रहे हैं। देश के हर राज्यों में उन्होंने अलग-अलग तरह से लोगों की मदद की है। वहीं हाल ही में सोनू सूद ने पढ़ाई को...
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बन चुके हैं। वह देश ही नहीं विदेशों में फंसे हुए लोगों को उनके घर सुरक्षित पहुंचा रहे हैं। देश के हर राज्यों में उन्होंने अलग-अलग तरह से लोगों की मदद की है। वहीं हाल ही में सोनू सूद ने पढ़ाई को लेकर गुहार लगा रही बच्चियों की मदद की है।
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दो बच्चियां हाथ जोड़कर अपनी पढ़ाई को लेकर सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी। बच्चियों ने कहा कि सर प्लीस मदद करो। वीडियो को शेयर करते हुए बच्चियों के पिता ने लिखा, मेरा नाम मोहम्मद शानू है। मैं बहुत ही गरीब परिवार से हूं। मेरे घर की हालत बहुत खराब है। मेरी दोनों बच्चियों की फीस भरनी हैं। कृप्या मेरी मदद करो, मेरी बच्चियों की पढ़ाई के लिए मदद करो सर सोनू सूद। इसका जवाब देते हुए सोनू सूद ने कहा कि आपकी दोनो बेटीयों का स्कूल में अड्मिशन करवा दिया है। बेटी बचाओ..बेटी पड़ाओ।
आपको बतां दे कि सोनू सूद इसके पहले गरीब किसान को टैक्टर भेजना, अनाथ बच्चों को सहारा देना और गरीब महिला को घर देने का वादा करना जैसे कई दिल जीतने वाले काम कर चुके हैं। सोनू सूद ने न सिर्फ भारत में लोगों की मदद की है बल्कि विदेश में फंसे भारतीय को देश वापस लाए हैं।