Edited By Monika Jamwal,Updated: 28 Mar, 2019 11:37 AM
श्रीनगर में अज्ञात बंदूकधारियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गये।
श्रीनगर : श्रीनगर में अज्ञात बंदूकधारियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बुधवार शाम श्रीनगर के बाघट चौक पर बंदूकधारियों ने एसपीओ रोमान राशिद पर गोलियां चलायी। उन्होंने कहा कि घायल एसपीओ को बरजूल्ला के हड्डी एवं जोड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इसके साथ उन्होंने कहा कि हमलावर को पकडऩे के लिए व्यापक तलाश अभियान जारी है।