गर्मी का कहर जारी, रविवार को उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हो सकती है बारिश

Edited By shukdev,Updated: 16 Jun, 2019 04:45 AM

summer rains continue rain may occur in some states of north india on sunday

देश के कई इलाकों में लू की स्थिति लगातार बनी हुई है वहीं शनिवार को पटना में पिछले दस सालों का अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया हालांकि राहत की बात यह है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरी राज्यों में रविवार शाम को आंधी और...

नई दिल्ली: देश के कई इलाकों में लू की स्थिति लगातार बनी हुई है वहीं शनिवार को पटना में पिछले दस सालों का अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया हालांकि राहत की बात यह है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरी राज्यों में रविवार शाम को आंधी और बारिश आ सकती है। 

PunjabKesari
राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। राज्य में चूरू में पारा सबसे ज्यादा 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस था, जिसके बाद बीकानेर में 42.6 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इस रेगिस्तानी राज्य में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 

PunjabKesari
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान इलाहाबाद में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसके बाद सुल्तानपुर में 46.4 डिग्री सेल्यिसस तापमान रहा जो सामान्य से नौ डिग्री अधिक था। दिल्ली में भी शनिवार को भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। यहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। मौसम विभाग ने हालांकि रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। 

PunjabKesari
बिहार सरकार ने बीते कुछ दिनों से लू की स्थिति को देखते हुए पटना के सभी स्कूलों को बुधवार तक बंद रखने का आदेश दिया है। राज्य की राजधानी में बीते दस सालों में सबसे ज्यादा 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा है। ओडिशा में भी लोगों को भीषण गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आई जहां कम से कम आठ जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। 

PunjabKesari
तीतलागढ़ और मलकानगिरी 43 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहे। मौसम विभाग के मुताबिक इस बीच गुजरात में कमजोर पड़ चुके चक्रवात वायु के सोमवार शाम तक सौराष्ट्र और कच्छ पहुंचने की संभावना है। पूरे राज्य में चक्रवात की वजह से छिटपुट बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में ऊना सबसे गर्म रहा जहां तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!