पंजाब पहुंची CNG, जालंधर में आपूर्ति शुरू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jan, 2018 04:59 AM

supply to cng punjab jalandhar commenced

पंजाब सी.एन.जी. आपूर्ति करने वाला देश का नया राज्य बन गया है। सरकार के लाइसैंस की मंजूरी के बाद जय मधोक एनर्जी ने जालंधर में सी.एन.जी. पम्प शुरू किया है। कंपनी की मार्च तक लुधियाना में भी सी.एन.जी. पम्प लगाने की योजना है। पंजाब जालंधर में सी.एन.जी....

नई दिल्ली: पंजाब सी.एन.जी. आपूर्ति करने वाला देश का नया राज्य बन गया है। सरकार के लाइसैंस की मंजूरी के बाद जय मधोक एनर्जी ने जालंधर में सी.एन.जी. पम्प शुरू किया है। कंपनी की मार्च तक लुधियाना में भी सी.एन.जी. पम्प लगाने की योजना है। 

पंजाब जालंधर में सी.एन.जी. की आपूर्ति शुरू करने के साथ दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों की श्रेणी में आ गया है। इन राज्यों में पर्यावरण अनुकूल ईंधन कम्प्रैस्ड प्राकृतिक गैस (सी.एन.जी.) की आपूर्ति की जा रही है। सी.एन.जी. को डीजल के मुकाबले सस्ता माना जाता है। जय मधोक एनर्जी प्राइवेट के एक अधिकारी के अनुसार वर्ष के अंत तक सी.एन.जी. पम्पों की संख्या 24 को पार कर जाएगी। 

300 शहरों में गैस वितरण शुरू करने की योजना
सरकार की प्रदूषण पर अंकुश तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के इरादे से 300 शहरों में गैस वितरण शुरू करने की योजना है। यह 2020 तक कुल ऊर्जा में गैस का योगदान 20 प्रतिशत करने की योजना का हिस्सा है जो फिलहाल 6.5 प्रतिशत है। 

देश में 1282 सी.एन.जी. स्टेशन 
पैट्रोलियम मंत्रालय के पैट्रोलियम नियोजन तथा विश्लेषण प्रकोष्ठ के अनुसार देश में 1282 सी.एन.जी. स्टेशन हैं। इसमें से 424 दिल्ली में तथा 405 गुजरात एवं 253 मुम्बई में हैं। जय मधोक एनर्जी प्राइवेट लि. ने 2013 में जालंधर में सी.एन.जी. और घरों में पाइप के जरिए खाना पकाने की गैस उपलब्ध करवाने का लाइसैंस जीता था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!