Edited By Monika Jamwal,Updated: 06 Jul, 2022 12:48 PM
मौसम में सुधार के बाद बुधवार को अमरनाथ यात्रा को फिर से शुरूकर दिया गया।
श्रीनगर: मौसम में सुधार के बाद बुधवार को अमरनाथ यात्रा को फिर से शुरूकर दिया गया। जम्मू के आधार शिविर से यात्रियों को श्रीनगर के लिए रवाना किया गया।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार यात्रा बालटाल और चंदनवाड़ी, दोनों रूटों से बहाल कर दी गई है।
कश्मीर के मंडलायुक्त ने भी इस बात की जानकारी दी कि अस्थाई तौर पर निलंबित की गई यात्रा को फिर से बहाल कर दिया गया है।