भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण, मेदांता अस्पताल में भर्ती

Edited By vasudha,Updated: 28 May, 2020 03:14 PM

symptoms of corona virus in bjp spokesperson sambit patra

महामारी कोरोना वायरस से देश को राहत मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है, आए दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रहा है। अब नेतागण भी इसके चपेट मे आते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी कोविड-19 के लक्षण सामने आने के बाद...

नेशनल डेस्क: महामारी कोरोना वायरस से देश को राहत मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है, आए दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रहा है। अब नेतागण भी इसके चपेट मे आते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी कोविड-19 के लक्षण सामने आने के बाद गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं । 

PunjabKesari

सूत्रों ने वीरवार को बताया कि पात्रा को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता को कोविड-19 के लक्षण सामने आए थे, जिसके बाद उन्हे अस्पताल ले जाया गया। पात्रा समाचार चैनलों पर सामने आने वाला भाजपा का एक लोकप्रिय चेहरा हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और उन्होंने वीरवार को भी कई ट्वीट किये।

PunjabKesari

बता दें कि भारत में अब तक 1 लाख 58 हजार से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 4500 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं 67 हजार से अधिक लोग अबतक इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं। 

PunjabKesari
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!