Edited By Monika Jamwal,Updated: 15 Jun, 2021 12:43 PM
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के एक गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के एक गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "अनंतनाग जिले में खुशीपोरा-अचाबल में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर गोलीबारी की।"