Edited By Pardeep,Updated: 27 May, 2019 10:25 PM
फ्लाइट लेफ्टिनेंट पारुल भारद्वाज (कप्तान), फ्लाइंग ऑफिसर अमन निधि (को-पायलट) और फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल (फ्लाइट इंजीनियर) आज देश की पहली Women ऑल वुमेन क्रू ’बन गईं, जिन्होंने मीडियम लिफ्ट हेलिकॉप्टर उड़ाया। उन्होंने बैटल इनोक्यूलेशन ट्रेनिंग...
नेशनल डेस्कः फ्लाइट लेफ्टिनेंट पारुल भारद्वाज (कप्तान), फ्लाइंग ऑफिसर अमन निधि (को-पायलट) और फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल (फ्लाइट इंजीनियर) आज देश की पहली ऑल वुमेन क्रू ’बन गईं, जिन्होंने मीडियम लिफ्ट हेलिकॉप्टर उड़ाया। उन्होंने बैटल इनोक्यूलेशन ट्रेनिंग मिशन के लिए Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर उड़ाया।
फ्लाइट लेफ्टिनेंट पारुल भारद्वाज एमआई -17 वी 5 हेलिकॉप्टर उड़ाने वाली पहली महिला पायलट हैं। फ्लाइंग ऑफिसर अमन निधि झारखंड की पहली महिला IAF पायलट हैं। फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और भारतीय वायु सेना की पहली महिला फ़्लाइट इंजीनियर हैं।