छत्तीसगढ़ कांग्रेस को झटका, राज परिवार से जुड़े इस बड़े नेता ने छोड़ा पार्टी का हाथ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Dec, 2017 04:37 PM

this big leader associated with the royal family left congress party

खैरागढ़ राजघराने के मुखिया देवव्रत सिंह ने राजनांदगांव से सांसद थे। शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को भेज दिया है

रायपुरः छत्तीसगढ़ में राज परिवार से जुड़े कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद देवव्रत सिंह ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। खैरागढ़ राजघराने के मुखिया देवव्रत सिंह ने राजनांदगांव से सांसद थे। शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को भेज दिया है। देवव्रत सिंह ने बताया कि उनके पूरे परिवार ने आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी की सेवा की है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पार्टी में उनकी उपेक्षा की जा रही है, जिससे वह दुखी हैं।

खैरागढ़ क्षेत्र से दो बार विधायक रहे देवव्रत सिंह ने कहा कि वे 22 साल से कांग्रेस के समर्पित सिपाही के रुप में कार्य करते रहे लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पार्टी की रीति-नीति अलग हो गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी में उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे पार्टी को उनकी जरूरत नहीं है। देवव्रत सिंह ने कहा कि उन्होंने अभी किसी भी अन्य पार्टी में जाने के बारे में विचार नहीं किया है।

पूर्व सांसद ने कहा कि फिलहाल, वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने मुंबई जा रहे हैं। वापस आने के बाद साथियों से चर्चा के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध खैरागढ़ राजघराने के मुखिया देवव्रत सिंह खैरागढ़ सीट से कांग्रेस से दो बार विधायक रहे हैं तथा राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रहे हैं।

उधर, विधानसभा में विपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव ने कहा कि देवव्रत सिंह को अपने फैसले पर एक बार फिर से विचार करना चाहिए। सिंहदेव ने कहा कि वह स्वयं देवव्रत सिंह से बात करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान बातचीत से निकाला जा सकता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!