Edited By vasudha,Updated: 11 Jan, 2019 07:17 PM
मौज-मस्ती या घूमने को कोई सीमा नहीं होती। यह साबित कर दिखाया 70 साल के चाय वाले और उनक पत्नी ने जो अब तक 23 देश की सैर कर चुके हैं। देशभर के लोग इस दंपत्ति के फैन हो चुके हैं...
नेशनल डेस्क: मौज-मस्ती या घूमने को कोई सीमा नहीं होती। यह साबित कर दिखाया 70 साल के चाय वाले और उनक पत्नी ने जो अब तक 23 देश की सैर कर चुके हैं। देशभर के लोग इस दंपत्ति के फैन हो चुके हैं। यही नहीं महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी इनके मुरीद हो गए है। उन्होंनेे विजयन और उनकी बीवी को देश का सबसे अमीर कपल बताया।
आनंद ने हाल ही में इस कपल का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। जिसके साथ उन्होंने लिखा कि यह दंपति बेशक फोर्ब्स रिच लिस्ट का हिस्सा नहीं है। मगर मेरे विचार से यह देश के सबसे धनी लोगों में से एक हैं। इनकी पूंजि जीवन के प्रति इनकी सोच है। उन्होंने यह भी लिखा अब जब कभी वह कोच्चि जाएंगे, तो विजयन और मोहना से जरूर मिलेंगे।
दरअसल विजयन और मोहना कोच्ची के बीच में बालाजी कॉ़फी हाउस चलाते हैं। 1963 में उन्होंने अपनी चाय की छोटी सी दुकान खोली थी। जिसकी कमाई से उनका मकसद दुनिया घूमना था। उन्होंने अपनी चाय की कमाई से रोज 300 रुपये जोड़ना शुरू किया। जिसके बाद उन्होंने एक-एक कर देश घूमने शुरू किए। बीते 55-56 साल में वो 23 देश घूम चुके हैं लेकिन अभी उनका दुनिया घूमने का जुनून कम नहीं हुआ है वो तमाम वो देश घूमना चाहते हैं।
इस दंपत्ति ने जिन देशों की यात्रा की है उनके पोस्टर्स को फ्रेम करवाकर दीवार पर टांगा हुआ है। उन्होंने विदेश के बिलों की अपनी दुकान में प्रदर्शनी लगाई हुई है। विजयन ने बताया कि सिंगापुर, स्विट्जरलैंड और अमेरिका का न्यूयॉर्क उनकी पसंदीदा जगह है। अब उनकी योजना स्वीडन, डेनमार्क, द नीदरलैंड्स, ग्रीनलैंड्स और नॉर्वे घूमने की है।
आनंद ने एक और ट्वीट कर इस दंपति के लिए बेहतरीन गिफ्ट का भी सुझाव दिया है। उन्होंने लिखा कि अगर हम इनकी शादी की तारीख का पताकर इन्हें क्राउडसोर्सिंग से राशि इकट्ठा कर अगली यात्रा के लिए धन उपलब्ध करा दें, तो कैसा रहेगा? उनकी इस सुझाव पर लोगों की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।