Edited By Pardeep,Updated: 19 Nov, 2026 12:31 AM

तमिलनाडु में करूर जिले के एक गांव में बुधवार शाम कुएं में गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि वंगल के पास चिन्ना कालिपालयम गांव की यह घटना सामूहिक आत्महत्या का मामला हो सकती है।
चेन्नईः तमिलनाडु में करूर जिले के एक गांव में बुधवार शाम कुएं में गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि वंगल के पास चिन्ना कालिपालयम गांव की यह घटना सामूहिक आत्महत्या का मामला हो सकती है। मृतकों की पहचान रामासामी (62), उनकी पत्नी जानकी (60), उनकी पुत्री सुगुना और नाती-नातिन शिवानी (10) तथा अधीरन (4) के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस, अग्निशमन और बचाव दल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुएं से पांचों के शव बाहर निकाले और पोस्टमाटर्म के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिये।
सामूहिक आत्महत्या की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के तहत पुलिस ने संभावित सुराग जुटाने के लिए स्थानीय लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ भी की।