Edited By Monika Jamwal,Updated: 05 Dec, 2018 06:13 PM
दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के गढ़ में सबसे ऊंचे तिरंगों में से एक तिरंगा फहराया गया। अनंतनाग जिला के पहलगाम पर्यटन स्थल में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) द्वारा अपनी एक बटालियन के मुख्यालय में 68 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया।
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के गढ़ में सबसे ऊंचे तिरंगों में से एक तिरंगा फहराया गया। अनंतनाग जिला के पहलगाम पर्यटन स्थल में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) द्वारा अपनी एक बटालियन के मुख्यालय में 68 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। सी.आर.पी.एफ. के महानिरीक्षक (आई.जी.) ऑपरेशन जुल्फिकार हसन ने कहा कि यह कश्मीर में सबसे ऊंचा तिरंगा हैं। उन्होंने इस तिरंगा का उद्घाटन 1 दिसंबर को पहलगाम में किया। हसन ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य घाटी में पर्यटकों की यात्राओं को प्रोत्साहित करना हैं।
कश्मीर का मूल उद्योग पर्यटन हैं और अब लोग खासतौर से पर्यटकों को लगता है कि यह असुरक्षित हैं। लेकिन यदि हमारे पास राष्ट्रीय ध्वज है और सी.आर.पी.एफ पहलगाम जैसे कश्मीर के मश्हूर पर्यटक स्थलों में ऊंचा तिरंगा फहरा रहे हैं तो लोगों को पता चलेगा कि सामान्य स्थिति है और कश्मीर आने के लिए असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि दूसरा मकसद क्षेत्र में तैनात सी.आर.पी.एफ. के बीच राष्ट्रवाद की भावना पैदा करना था जो श्रीनगर के बाद पर्यटकों की भारी संख्या रहती है।
सी.आर.पी.एफ. की 116वीं बटालियन के कमांडैंट राज कुमार ने कहा कि 12 फीट/18 फीट तिंरगा रात के दौरान रोशन रहेगा। श्रीनगर हवाई अड्डे पर भी एक तिरंगा हैं और वह ऊंचा हो सकता है लेकिन यदि हम पहलगाम की ऊंचाई पर विचार करें तो शायद यह घाटी में सबसे ऊंचे बिन्दु पर है जहां से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है। बता दें कि पहलगाम वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के रुप में भी इस्तेमाल किया जाता है।