Edited By Monika Jamwal,Updated: 06 Oct, 2020 02:32 PM
लद्दाख में मंगलवार सुबह मध्यम 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
लेह: लद्दाख में मंगलवार सुबह मध्यम 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुबह पांच बजकर 13 मिनट पर कुछ सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे फिलहाल जानमाल की हानि की कोई रिपोर्ट नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का एक अन्य झटका रात 11 बजकर 43 मिनट पर महसूस किया गया। दोनों ही भूकंप के केन्द्र जमीन में 10 किलोमीटर कह गहराई पर स्थित थे।