बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर JNU में बवाल, आपस में भिड़े छात्रों के दो गुट; हुआ पथराव

Edited By Yaspal,Updated: 24 Jan, 2023 11:43 PM

two groups of students clashed among themselves in jnu

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, जेएनयू कैंपस में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री देख रहे छात्रों पर पथराव किया गया है। बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर देशभर में तनाव है

नेशनल डेस्कः जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, जेएनयू कैंपस में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री देख रहे छात्रों पर पथराव किया गया है। बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर देशभर में तनाव है। जेएनयू प्रशासन ने डॉक्यूमेंट्री को दिखाने से मना कर दिया था। जेएनयू प्रशासन की रोक के बावजूद जेएनयू में इसका प्रदर्शन किया गया। हालांकि इस स्क्रीनिंग से पहले छात्रसंघ कार्यालय में बिजली काट दी गई है. साथ ही पत्थरबाजी होने का दावा भी किया जा रहा है। ABVP और लेफ्टविंग के छात्रों में पत्थरबाजी हुई है। साथ ही इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष आयशी घोष ने दावा किया कि जेएनयू प्रशासन ने बिजली काटी है। बीबीसी की ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ डाक्यूमेंट्री सीरीज गुजरात दंगों पर आधारित है जब नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे। 

जेएनयू प्रशासन ने स्क्रीनिंग की इजाजत नहीं दी
डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रात 9 बजे शुरू होने वाली थी और छात्रों ने प्रशासन की अस्वीकृति के बावजूद इसे आगे बढ़ाने की योजना बनाई थी। जेएनयू प्रशासन ने स्क्रीनिंग की इजाजत नहीं दी थी। साथ ही कहा था कि डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि छात्रों ने जोर देकर कहा था कि स्क्रीनिंग से विश्वविद्यालय के किसी नियम का उल्लंघन नहीं होगा और न ही इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ेगा।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!