Edited By Rohini Oberoi,Updated: 08 Apr, 2026 09:59 AM

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में दो सगी नाबालिग बहनों के घर छोड़कर भागने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घर से जाने के बाद बेटियों ने पिता को इंस्टाग्राम पर जो मैसेज भेजा उसने न केवल परिवार को झकझोर दिया है बल्कि समाज के सामने भी कई...
Ghaziabad Minor Sisters Missing Case : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में दो सगी नाबालिग बहनों के घर छोड़कर भागने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घर से जाने के बाद बेटियों ने पिता को इंस्टाग्राम पर जो मैसेज भेजा उसने न केवल परिवार को झकझोर दिया है बल्कि समाज के सामने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बेटियों ने साफ शब्दों में पिता से कह दिया— "हम जहां हैं खुश हैं, अब वापस नहीं आएंगे।"
नशे की लत और सोशल मीडिया का जहर
पिता के अनुसार पिछले एक साल में उनकी दोनों बेटियों (एक नाबालिग और दूसरी भी कम उम्र) का व्यवहार पूरी तरह बदल चुका था। दोनों बहनें इंस्टाग्राम पर शराब, गांजा और सिगरेट के साथ वीडियो (Reels) बनाकर पोस्ट करती थीं। सोशल मीडिया की इस दुनिया ने उन्हें परिवार से इतना दूर कर दिया था कि वे अपनी मां से भी गाली-गलौज और बदतमीजी करती थीं। पिता का कहना है कि उनकी हरकतों की वजह से उन्हें पूरे मोहल्ले में शर्मिंदा होना पड़ता था।
5 बार भाग चुकी हैं घर से
यह पहली बार नहीं है जब इन बहनों ने घर छोड़ा है। पिता ने पुलिस को बताया कि पिछले एक साल में ये दोनों 5 बार घर से भाग चुकी हैं। चार बार पिता खुद उन्हें ढूंढकर लाए और एक बार पुलिस ने उनकी मदद की थी। इस बार छोटी बेटी 27 मार्च को निकली और बड़ी बहन 1 अप्रैल को उसके पीछे चली गई। काफी तलाश के बाद बेटियों ने इंस्टाग्राम पर मैसेज किया— "हमें आजादी चाहिए। हम आपके लिए मर चुके हैं। अब कुछ बड़ा बनकर ही लौटेंगे।"
यह भी पढ़ें: का हो मर्दे! लंदन वाली मेम पर चढ़ा बिहार का रंग, सड़कों पर छन-छन तल रही बिहारी समोसा, Viral Video ने मचाया गदर
बेबस पिता ने पुलिस को सौंपा त्याग पत्र
अपनी बेटियों की हरकतों और बार-बार के भागने से तंग आकर पिता ने एक बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को खोड़ा थाने पहुंचकर पिता ने लिखित में पुलिस को पत्र दिया कि अब उनका अपनी बेटियों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में उनके साथ होने वाली किसी भी अनहोनी के लिए वे जिम्मेदार नहीं होंगे।
पुलिस की कार्रवाई और काउंसलिंग
पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दोनों बहनों की तलाश के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि लड़कियों के मिलने के बाद उनकी उचित काउंसलिंग कराई जाएगी ताकि उन्हें गलत रास्तों और नशे की लत से बाहर निकाला जा सके।