Edited By Yaspal,Updated: 27 Apr, 2018 06:45 PM
देश की दो केंद्रीय मंत्रियों की फोटो विश्व पटल पर भारत का नाम ऊंचा कर रही हैं। इनमें एक हैं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और दूसरी हैं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण। इन दोनों ने कई देशों से आए अपने समकक्षों के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
नेशनल डेस्कः देश की दो केंद्रीय मंत्रियों की फोटो विश्व पटल पर भारत का नाम ऊंचा कर रही हैं। इनमें एक हैं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और दूसरी हैं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण। इन दोनों ने कई देशों से आए अपने समकक्षों के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण चीन में होने वाले शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) में शिरकत करने चीन गईं थी। इसमें चीन, भारत, रूस, कजाकिस्तान, उजबेकिस्तान, तजाकिस्तान और पाकिस्तान के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री आए थे।
इस दौरान फोटो सेशन हुआ, जिसमें अपने समकक्षों के साथ दोनों मंत्रियों ने फोटो खिंचाई। सभी विदेश मंत्रियों के साथ तस्वीर में सुषमा स्वराज अकेली महिला थी तो रक्षा मंत्रियों की तस्वीर में अकेली निर्मला सीतारमण थीं।
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इन दोनों की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता। इसका मतलब है कि जहां महिलाओं को सम्मान मिलता है वहीं देवता वास करते हैं। उन्होंने लिखा कि एससीओ की बैठक में हमारी दोनों मंत्री सबसे अलग दिख रही हैं।