US Election: कमला हैरिस को चुनते ही बाइडेन की लगी " लॉटरी", 24 घंटे में जुटाए 2.6 करोड़ डॉलर

Edited By Tanuja,Updated: 13 Aug, 2020 11:17 AM

us election  biden raises 26m dollar in 24 hours after vp announcement

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन द्वारा भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस (55) को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार (रनिंग मेट) चुनते ही "लॉटरी" लग गई...

न्यूयार्कः अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन द्वारा भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस (55) को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार (रनिंग मेट) चुनते ही "लॉटरी" लग गई। कमला  को चुने जाने के  महज 24 घंटे के बीच उनके अभियान को 2.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर का चंदा मिला है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई अश्वेत महिला देश की किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हैं।

 

बाइडेन ने बुधवार को कहा, ‘‘ यह दिल को छूने वाला है, काफी उत्साहित करनेवाला है।'' बाइडेन अभियान को उम्मीद है कि इससे चुनाव तारीख से पहले अंतिम चरण में चंदे के रूप में बड़ी धनराशि जमा करने को बल मिलेगा। अब डेमोक्रेट्स भले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी द्वारा जुलाई महीने में जुटाए गए 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि को पीछे नहीं छोड़ सके हों, लेकिन वह इस राशि के करीब पहुंच रहे हैं। और ऐसी उम्मीद है कि चंदा इकट्ठा करने में हैरिस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। बुधवार को बाइडेन अपने रनिंग मेट हैरिस के साथ पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए।

 

बाइडेन ने कहा कि वह दोनों अमेरिका के पुनर्निर्माण और इसके लोगों के बेहतर भविष्य के लिए काम करने को तैयार हैं। बाइडेन ने कहा, ‘‘ जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कमला तेजतर्रार हैं। वह मजबूत हैं। उनके पास अनुभव है। वह इस देश के मध्यमवर्ग और मध्यम वर्ग की श्रेणी में आने के लिए संघर्ष कर रहे लोगों के लिए एक सिद्ध योद्धा हैं। कमला जानती हैं कि शासन कैसे किया जाता है।'' यदि हैरिस उपराष्ट्रपति बन जाती हैं, तो वह इस पद पर आसीन होने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी और देश की पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी-अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी। हैरिस के पिता अफ्रीकी (जमैका से) और मां भारतीय हैं। वह अमेरिका के कैलिफोर्निया से सीनेटर हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!