चीन की पनडुब्बियों को खोजने में अमेरिका करेगा भारत की मदद!

Edited By ,Updated: 20 Jan, 2017 06:28 PM

us helping india to find china    s submarines

हिंद महासागर में चीन की पनडुब्बियों को खोजने में अमेरिका भारत की मदद करेगा। इसको लेकर दोनों देश एक साथ काम करेंगे।

नई दिल्ली : हिंद महासागर में चीन की पनडुब्बियों को खोजने में अमेरिका भारत की मदद करेगा। इसको लेकर दोनों देश एक साथ काम करेंगे। यह पहला मौका है जब दोनों देश इस काम को एक साथ अंजाम देंगे। पनडुब्बियों को खोजने में भारत की क्षमता बढ़ाने के मकसद से वाशिंगटन ने बोईंग पी-81 सौदे को मंजूरी दे दी है। यह एक मल्टी मिशन मेेरिटाइम एयरक्राफ्ट है। इस लिहाज से इसका इस्तेमाल कई जगहों पर किया जा सकता है। 

यूएस एडमिरल ने की पुष्टि
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक इसकी जानकारी देते हुए अमेरिका की पेसफिक कमांड के एडमिरल हैरी हैरिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र में भारत की क्षमता को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान ऑपरेशन की जानकारी को दोनों देश आपस में सांझा करेंगे और एक दूसरे की मदद करेंगे।

समुद्री सुरक्षा मजबूत करना है मकसद
जापान-अमेरिका और भारत के बीच अरब सागर में की गई मालाबार एक्सरसाइज के दौरान भी इसका अभ्यास किया गया था। यह एक्सरसाइज हर वर्ष की जाती है। एडमिरल हैरिस ने कहा कि इसका मकसद अपनी क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ भारत की समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करना है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!