पत्नी को बेटे की बुरी नजर से बचाने के लिए थाने पहुंचा पिता, सामने आई घिनौनी सच्चाई

Edited By Updated: 11 Sep, 2019 11:06 AM

uttarakhand roorkee police

उत्तराखंड के रुड़की से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, यहां एक व्यक्ति ने अपने बेटे पर अपनी पत्नी यानी उसकी सौतेली मां के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, यहां एक व्यक्ति ने अपने बेटे पर अपनी पत्नी यानी उसकी सौतेली मां के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। 


पहली पत्नी की कुछ साल पहले हो गई थी मौत
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की पहली पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। कुछ समय बाद उसने दूसरी शादी कर ली। उसकी पहली पत्नी का बेटा शादीशुदा है। आरोप है कि वह अपनी सौतेली मां पर बुरी नजर रखता है। यही नहीं वह नशे में उसके साथ छेड़छाड़ भी करता है। विरोध करने पर गाली-गलौज और घर से निकालने की धमकी देता है। 
 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बीती रात भी वह शराब पीकर आया और उसकी पत्नी यानी अपनी सौतेली मां को बुरी नीयत से दबोच लिया। विरोध करने पर उसने हमला कर उसे घायल कर दिया, साथ ही धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस अब शिकायत के आधार पर आरोपी को ढूढने में लगी हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!