तूफान की चेतावनी के कारण मुंबई में दो दिन के लिए टीकाकरण स्थगित

Edited By Pardeep,Updated: 14 May, 2021 11:43 PM

vaccination postponed for two days in mumbai due to storm warning

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चक्रवाती तूफान ‘तौकते'' की चेतावनी के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान को अगले दो दिन के लिए स्थगित

मुंबईः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चक्रवाती तूफान ‘तौकते' की चेतावनी के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान को अगले दो दिन के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी, जिसके मुताबिक मुंबई में 15 और 16 मई को टीकाकरण अभियान स्थगित रहेगा। 

मुंबई के अतिरिक्त महानगर पालिका आयुक्त सुरेश ककाणी ने मीडिया को बताया कि चक्रवाती तूफान ‘तौकते' के मद्देनजर एहतियात के तौर पर टीकाकरण अभियान को रोकने का फैसला लिया गया है। मुंबई में कुल 260 टीकाकरण केन्द्र हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि चक्रवाती तूफान ‘तौकते' मुंबई के नजदीक से होकर गुजर सकता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!