Edited By ,Updated: 12 May, 2017 01:48 PM
रेलवे की महिला कर्मचारी और एक यात्री के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नई दिल्लीः रेलवे की महिला कर्मचारी और एक यात्री के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टिकट खिड़की पर टिकट लेने के लिए यात्रियों की लाइन लगी थी, लेकिन महिला कर्मचारी पैसों का हिसाब लगाने में जुटी थी। जब कुछ यात्रियों ने इसके खिलाफ अावाज उठाई तो महिला कर्मचारी उन पर ही भड़क उठी। वीडियो में यात्री काे कहते सुना जा सकता है कि पैसे गिनने का काम ड्यूटी खत्म होने पर कर सकते हैं ना। अभी हमारा ट्रेन छूट रहा है इसलिए टिकट दे दीजिए।
यात्रियाें की गुजारिश के बावजूद महिला कर्मचारी कहने लगी कि उसे उसका काम ना सिखाया जाए। इस पर अन्य यात्री भी कर्मचारी के खिलाफ बोलने लगे। विवाद बढ़ता देख महिला कर्मचारी ने सामने खड़े युवक को टिकट देने से ही मना कर दिया और काउंटर बंद कर दिया।
देखें वीडियोः-