13583 फुट की ऊँचाई पर मतदान केंद्र, एक केंद्र पर इकलौती महिला मतदाता

Edited By Yaspal,Updated: 10 Apr, 2019 08:27 PM

voting center at 13583 feet single female voter at one center

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान होना है जिनके लिए 1,70,664 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इनमें अरुणाचल प्रदेश में एक मतदान केंद्र 13,583 फुट की ऊँचाई पर है...

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान होना है जिनके लिए 1,70,664 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इनमें अरुणाचल प्रदेश में एक मतदान केंद्र 13,583 फुट की ऊँचाई पर है।

अरुणाचल प्रदेश की मुक्तो विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 18-लुगुथांग 13,583 फुट की ऊँचाई पर है। यह सबसे ऊँचा मतदान केंद्र है। राज्य के हायुलियांग विधानसभा क्षेत्र में मोलोगम मतदान केंद्र पर मात्र एक महिला मतदाता है। राज्य में महिलाओं के लिए 11 विशेष मतदान केंद्र बनाये गये हैं। सिक्किम का सबसे ऊँचा मतदान केंद्र भारत-चीन सीमा पर नाथांग घाटी में है। यह 13,500 फुट की ऊँचाई पर है और यहाँ 180 पंजीकृत मतदाता हैं।

इस चरण के चुनाव की कुछ और रोचक बातें हैं। अंडमान निकोबार में 41 मतदाता स्ट्रेट आइलैंड के ग्रेट निकाबार जनजाति से, 65 मतदाता हट बे के क्षेत्र की ओंगे जनजाति से और 100 मतदाता कैम्पबेल बे के शोम्पेन जनजाति से हैं। त्रिपुरा में रह रहे ब्रू शरणार्थियों के लिए मिजोरम के कान्हमुन में मिजोरम-त्रिपुरा सीमा पर 15 विशेष मतदान केंद्र बनाये गये हैं। मिजोरम में शत-प्रतिशत मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र है।

मेघालय में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। राज्य में कुल 7,84,405 मतदाता हैं। इनमें 3,81,991 पुरुष और 4,02,408 महिला हैं। यहाँ अन्य लिंग के छह मतदाता भी हैं। राज्य में ²ष्टिबाधितों को पहली बार ब्रेल मतदाता पहचान पत्र जारी किये गये हैं। पूरे लोकसभा चुनाव में दिल्ली और बिहार दो ऐसे राज्य हैं जहाँ सभी मतदान केंद्र तबाकू मुक्त घोषित किये गये हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!