मई में Mid Size Sedan कारों पर मिल रहा है इतना वेटिंग पीरियड, जानें डिटेल

Edited By Parminder Kaur,Updated: 26 May, 2024 09:51 AM

waiting period on mid size sedan cars in may

इस साल अगर आप भी Mid Size Sedan खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। मिड साइज सेडान खरीदने से पहले आप इन पर मिलने वाले वेटिंग पीरियड के बारे में जान लें। चलिए जानते हैं मई 2024 में मिड साइज सेडान कारों पर कितना...

ऑटो डेस्क. इस साल अगर आप भी Mid Size Sedan खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। मिड साइज सेडान खरीदने से पहले आप इन पर मिलने वाले वेटिंग पीरियड के बारे में जान लें। चलिए जानते हैं मई 2024 में मिड साइज सेडान कारों पर कितना वेटिंग पीरियड मिल रहा है। 

Volkswagen Virtus

PunjabKesari
Volkswagen Virtus पर मई 2024 में खरीदने का सोच रहे हैं, तो इस पर कुछ शहरों में 15 दिन का वेटिंग पीरियड है। वहीं इस कार पर अधिकतम इंतजार तीन महीने तक का करना पड़ सकता है। मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, कोलकाता, ठाणे, सूरत, गाजियाबाद, चंडीगढ़ में इस कार पर सबसे कम इंतजार करना पड़ेगा।


Honda City

PunjabKesari
Honda City पर इस महीने में मुंबई, हैदराबाद, चेन्‍नई, अहमदाबाद, गुरूग्राम, कोलकाता, गाजियाबाद, चंडीगढ़, फरीदाबाद में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लेकिन कुछ शहरों में इस पर 15 दिन से एक महीने का वेटिंग पीरियड है।


Hyundai Verna

PunjabKesari
Hyundai Verna पर इस महीने बुक करवाने पर 1.5 महीने से लेकर तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। चंडीगढ़ में इस कार पर सबसे कम वेटिंग है, तो मुंबई, हैदराबाद, चेन्‍नई, अहमदाबाद, गुरूग्राम, कोलकाता, गाजियाबाद, फरीदाबाद जैसे शहरों में इस पर थोड़ा ज्‍यादा इंतजार करना पड़ सकता है।


Skoda Slavia

PunjabKesari
Skoda Slavia को आप अगर मई 2024 में खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको  कम से कम एक हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है। दिल्‍ली, बेंगलुरू, मुंबई, हैदराबाद, गाजियाबाद, फरीदाबाद, चेन्‍नई, पुणे, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में करीब 15 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है।

Maruti Ciaz

PunjabKesari
Maruti Ciaz पर May 2024 में कुछ दिन की वेटिंग से लेकर अधिकतम एक महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। इस पर अहमदाबाद, सूरत में दो से चार दिन और कोलकाता, ठाणे, फरीदाबाद, इंदौर, नोएडा जैसे शहरों में एक महीने की वेटिंंग चल रही है।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!